Rashifal : वैदिक ज्योतिष ( Vedic Astrology ) के अनुसार 1 से 28 जुलाई तक सिंह राशि में मंगल और केतु की युति रहेगी, जिससे अंगारक योग बनेगा। ( Rashifal )वैसे तो इस योग को अशुभ माना जाता है, लेकिन फिर भी इससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है।
Rashifal : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर कर शुभ-अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई में 28 दिनों तक अंगारक योग रहने वाला है। मंगल और केतु की युति के कारण यह योग सिंह राशि में रहेगा। मंगल और केतु 28 जुलाई तक सूर्य की राशि सिंह में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
जबकि कुछ को लाभ भी हो सकता है। ज्ञात हो कि 18 मई को केतु सिंह राशि में गोचर कर चुका है और 5 दिसंबर 2026 तक यहीं रहेगा। वहीं 7 जून 2025 को मंगल भी सिंह राशि में प्रवेश कर केतु के साथ युति करेगा। मंगल 28 जुलाई तक सिंह राशि में रहेगा। इस दौरान मंगल और केतु की युति से अंगारक योग बन रहा है। जानिए इस योग से किन लोगों को लाभ मिल सकता है।
https://dailynewsstock.in/gpsc-gujarat-goverment-candidate-application/
मिथुन राशि

Rashifal : मिथुन राशि वालों के लिए मंगल और केतु की युति सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। यह समय आपकी इच्छाओं में वृद्धि कर सकता है। आप अपने जीवन में कुछ खास हासिल करने की ओर अग्रसर होंगे। केतु की उपस्थिति आपके भीतर गहन आत्ममंथन कराएगी। जिससे आप जीवन के गहरे सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करेंगे। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और आप ध्यान और साधना जैसी मानसिक शांति प्रदान करने वाली क्रियाओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
Rashifal : वैदिक ज्योतिष के अनुसार 1 से 28 जुलाई तक सिंह राशि में मंगल और केतु की युति रहेगी
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। आप घर, वाहन, अन्य सुविधाओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपको क्रोध और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह

Rashifal : केतु और मंगल की युति सिंह राशि वालों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति उनकी ही राशि में हो रही है। इस योग के प्रभाव से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और अध्ययन या शोध में रुचि रखने वाले लोगों को नई दिशा मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
केतु के कारण आत्मचिंतन की गतिविधि बढ़ेगी और आप खुद को बेहतर तरीके से समझने की राह पर अग्रसर होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। जीवन में स्थिरता और शांति की तलाश आपको आध्यात्मिक मार्ग पर ले जा सकती है। हालांकि केतु का प्रभाव कई बार भविष्य को लेकर भ्रम या चिंता भी ला सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
https://youtube.com/shorts/-QK3BJqkB1A
धनु

Rashifal : धनु राशि वालों के लिए अंगारक योग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। यह समय आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए द्वार खोल सकता है। धार्मिक यात्रा, साधना, ध्यान और प्राणायाम में आपकी रुचि बढ़ेगी। इससे आपको मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन हासिल करने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं।
जो लोग ट्रांसफर या नई नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपको अपने परिवार और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने बच्चों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कुल मिलाकर यह योग आपके लिए उन्नति, खुशी और आध्यात्मिक संतुलन का संगम साबित हो सकता है।